जमशेदपुर, मार्च 1 -- अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने शुक्रवार देर रात शहर के हाईवे किनारे स्थित कई ढाबों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि कई ढाबों से अवैध रूप से रखी गई शराब की बोतलें बरामद की गईं। सूत्रों के अनुसार, विभाग को लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई। टीम ने शहर से सटे राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख मार्गों के किनारे संचालित ढाबों की औचक जांच की। जांच के दौरान लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर और भंडारण कक्षों की बारीकी से तलाशी ली गई। दो ढाबों में बिना वैध अनुमति शराब परोसने के प्रमाण मिलने पर संचालकों को हिरासत में ले लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि बरामद शराब में कुछ बोतलों पर वैध होलोग्राम नहीं थे, जबकि कुछ की खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.