हाईवे किनारे झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव
शाहजहांपुर, जून 22 -- कांट। शाहजहांपुर-जलालाबाद स्टेट हाईवे पर रसूलापुर गांव के पास कांट की ओर पूरब साइड झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की उम्र लगभग 28से 30 वर्ष बताई जा रही है। युवक ने काली टीशर्ट और हल्के काले रंग की पैंट पहन रखी थी। दाहिने हाथ में कड़ा भी पाया गया है। शव काफी पुराना होने के कारण उसमें कीड़े पड़ चुके थे। आसपास के लोगों ने बताया कि युवक क्षेत्र में अक्सर घूमता दिखाई देता था और विक्षिप्त प्रतीत होता था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.