उरई, अप्रैल 2 -- कालपी। स्थानीय नगर की राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर के अतिक्रमण तथा अवैध कब्जों को हटाने के लिए प्रशासन गंभीर हो गया है। गुरुवार को राजस्व विभाग तथा नगर पालिका व पुलिस की संयुक्त टीम के साथ कार्यवाही संस्था एनएचएआई के कर्मचारियों ने बुलडोजर तथा जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। संयुक्त टीम के अभियान से अवैध अतिक्रमण से अवैध कब्जा धारकों में खलबली मच गई। गुरुवार को नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक अजीत कुमार सिंह क्षेत्रीय कानूनगो हरेंद्र सिंह सेंगर, लेखपाल जितेंद्र सिंह, पुलिस की संयुक्त टीम के साथ एन एच ए आई के प्रबंधक इंग्लेश शर्मा की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों से अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे गल्ला मंडी के गेट से लेकर हाईवे बाईपास सर्विस लेन के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.