कौशाम्बी, अप्रैल 18 -- नेशनल हाईवे से करीब 500 मीटर अंदर स्थित जंगल में शनिवार को भीषण आग लग गई। तेज हवाओं के चलते आग तेजी से फैलने लगी। दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिख रहा था। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो पास के इलाके चपेट में आ सकते थे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...