लखनऊ, जुलाई 15 -- निगोहां,(लखनऊ), संवाददाता। लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर मंगलवार सुबह उस वक्त एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब सड़क किनारे चाय की चुस्कियां ले रहे दो बुजुर्गों को एक तेज रफ्तार अज्ञात डीसीएम ने बुरी तरह रौंद दिया। हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही निगोहां पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को एम्बुलेंस से सीएचसी मोहनलालगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब फरार वाहन की तलाश में जुट गई है। घटना निगोहां के लालपुर गांव के पास मंगलवार सुबह करीब 6:25 बजे की है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: होटल में चाय पी रहे किसान को डीसीएम ने मारी टक्कर, मौत लालपुर निवासी हरिशंकर (67) और अयोध्या प्रसाद (70) सड़क किनारे बने एक होटल पर आराम से चाय पी रहे थे, तभी लखनऊ से र...