शाहजहांपुर, अप्रैल 12 -- तिलहर। कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे के पास एक ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। नवीन गल्ला मंडी के समीप एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला, जिसके पास उसकी मोटरसाइकिल भी टूटी हालत में पड़ी थी। हालांकि वाहन पर किसी अन्य वाहन की टक्कर के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। राहगीरों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने मृतक की पहचान गांव रूजवारी निवासी 50 वर्षीय लालाराम वर्मा के रूप में की है। परिजनों के अनुसार वह गल्ला मंडी में गेहूं बिक्री का भुगतान लेने आए थे।कोतवाली प्रभारी जुगल किशोर पाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हृदयाघात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.