प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 25 -- प्रतापगढ़। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर शहर में चौक के पास मंगलवार रात बाइक सवार चोर गुमटी तोड़कर करीब 20 हजार रुपये का सामान समेट ले गया। दुकानदार रामविलास निषाद बुधवार सुबह पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर मकंद्रूगंज चौकी इंचाार्ज राहुल कुमार ने छानबीन की। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार युवक रात करीब दो बजे गुमटी तोड़कर सामान ले जाते दिखा। पुलिस आरोपी को चिह्नित कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.