हाईवे किनारे गड्ढे में गिरी अनियंत्रित कार, बैंक के प्रबंधक और महिला सहायक प्रबंधक की मौत
अलीगढ़, मई 20 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गांधीपार्क थाना क्षेत्र में दिल्ली-कानपुर हाईवे पर अलीनगर के पास बड़ी दुर्घटना हो गई। यहां एक कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे गड्ढे में गिर गई, जिसमें सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक विवेक चंद्रा और महिला सहायक प्रबंधक तान्या शर्मा की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हादसा मंगलवार देररात हुआ। लेकिन, बुधवार सुबह जब लोगों ने कार क्षतिग्रस्त देखी तो घटना का पता चला। विवेक इटावा और तान्या उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली हैं। दोनों कहां जा रहे थे, ये स्पष्ट नहीं हो सका। हादसे के कारणों की भी पुलिस जांच कर रही है। इटावा के भरथना स्थित राजा कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय विवेक चंद्रा वर्तमान में सेंट्रल बैंक की हरदुआगंज शाखा में प्रबंधक थे। जबकि उत्तराखंड के देहरादून जिले के शिवगिरधर इलाका निवासी 30 वर्षीय तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.