हाईवे किनारे खड़ी महिला को बाइक ने टक्कर मारी, मौत
हमीरपुर, मई 3 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। कस्बे में बस स्टैंड के आगे हाईवे किनारे खड़ी महिला को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल और फिर वहां से कानपुर रेफर किया गया था। लेकिन बीच रास्ते ही महिला की मौत हो गई। कस्बे के वार्ड नंबर 16 निवासी 45 वर्षीय सुधा देवी पत्नी भगवानदास श्याम टेंट हाउस के समीप हाईवे किनारे किसी कार्य से खड़ी थी। तभी हमीरपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला। इस घटना में सुधा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने महिला को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल और फिर वहां से कानपुर रेफर किया गया था। परिजन जब उसे लेकर कानपुर जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में उसकी मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.