बाराबंकी, मई 11 -- बाराबंकी। सफदरगंज, जैदपुर व रामसनेहीघाट थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में बस चालक व युवक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इन हादसों में चार लोग घायल हैं। मृतकों के घरों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। यह भी पढ़ें- हाईवे किनारे खड़ी बस में डीसीएम ने मारी टक्कर, हादसों में चालक समेत तीन की मौतबस की मरम्मत के दौरान हुआ हादसा सफदरगंज संवाद के अनुसार थाना क्षेत्र के अयोध्या-लखनऊ हाइवे प्रतापगंज कट के पास ढाबा के सामने अयोध्या की ओर से आ रही निजी डबलडेकर बस की फाइन बेल्ट रविवार की रात करीब 11 बजे खराब हो गई थी। बस का चालक अमित कुमार शर्मा (41) पुत्र राजवीर शर्मा निवासी ग्राम तिरुपुर थाना लबेदी जिला इटावा बस के नीचे लेट कर मरम्मत कार्य कर रहा था। इसी दौरान अयोध्या की ओर से आ रही रही तेज रफ्तार डीसी...