बाराबंकी, मई 11 -- बाराबंकी, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र में अयोध्या-लखनऊ मार्ग पर रविवार की देर रात सड़क हादसे में बस के नीचे लेटकर मरम्मत कर रहे चालक की डीसीएम की टक्कर से मौत हो गई, जबकि डीसीएम चालक और कंडक्टर घायल हो गए। घायल चालक चालक गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सफदरगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ अयोध्या हाईवे पर प्रतापगंज कट के आगे रात करीब 11:30 बजे बस खराब हो गई थी। बस चालक अमित कुमार शर्मा पुत्र राजवीर शर्मा निवासी तिरूपुर थाना लबेदी, जिला इटावा बस को सड़क किनारे खड़ी कर उसकी फाइन बेल्ट ठीक करने के लिए नीचे लेटकर मरम्मत कर रहा था। यह भी पढ़ें- सड़क हादसें में महिला समेत दो लोगों की मौत इसी दौरान पीछे से आ रही डीसीएम ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस के नीचे मौजूद चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.