हाईवे किनारे खड़ी कार में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर
फिरोजाबाद, मई 26 -- मटसेना थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे खड़ी कार में तेज रफ्तार से दौड़ रही कार ने अइागे चल रहे वाहन को बचाते समय टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक कार डिवाइडर से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि दूसरी कार का टैंक फट गया। गनीमत रही कि कार सवार बाल-बाल बच गए। हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने दोनों कार को हटवा आवागमन शुरू कराया। उत्तर थाना क्षेत्र के मथुरा नगर निवासी सनी पुत्र रामजीलाल मंगलवार दोपहर 12.30 बजे अपनी कार से शिकोहाबाद जा रहा था। हाईवे पर नगला श्रोती के निकट उसकी कार का पेट्रोल खत्म हो गया। उसने हाईवे किनारे कार खड़ी कर दी और दीवानी के निकट पेट्रोल लेने के लिए चला गया। उसी दौरान फिरोजाबाद की ओर से तेज रफ्तार से दौड़ रही कार ने आगे चल रहे वाहन को बचाते समय हाईवे किनारे खड़ी कार में पीछे से टक्कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.