हाईवे किनारे खड़े ट्रक में घुसा टेंपो, महिला की मौत चार घायल
मथुरा, अक्टूबर 6 -- राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना जैंत के अंतर्गत चौधरी ढाबा के सामने सोमवार दोपहर सवारियां लेकर मथुरा से दिल्ली की ओर जा रहा एक टेंपो सड़क किनारे खड़े ट्रक से अनियंत्रित होकर टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी घायलों को तत्काल सौ-शय्या अस्पताल वृंदावन पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान एक करीब 55 वर्षीय अज्ञात महिला ने दम तोड़ दिया। सोमवार दोपहर करीब 1:50 बजे एक टेंपो मथुरा से सवारियां भरकर दिल्ली की दिशा में जा रहा था। जैसे ही टेंपो चौधरी ढाबा के सामने पहुंचा, तभी सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ढाबा संचालक व राहगीर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। हादसे के बाद टेंपो सवारों में चीख-पुकार मच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.