इटावा औरैया, मई 15 -- जसंवतनगर। नेशनल हाइवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक और डंपरों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दस वाहनों के चालान किए। इस दौरान कुल दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि एक ट्रक पर 50 हजार रुपये का अतिरिक्त जुर्माना लगाते हुए उसे सीज कर दिया गया। कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

पुलिस की कार्रवाई सीओ आयुषी सिंह के निर्देशन में एसआई मनीष कुमार ने पुलिस टीम के साथ हाईवे पर अभियान चलाया। पुलिस ने सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रक और डंपरों की जांच की। अधिकारियों ने बताया कि कई चालक वाहन खड़ा कर सो जाते हैं या आसपास के ढाबों और होटलों पर चले जाते हैं, जिससे हाईवे पर दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।

सड़क सुरक्षा सीओ के अनुसार नेशनल हाइवे पर खड़े भारी वाहन आए दिन हादसों का कारण बन रहे हैं। सरकार की मंशा क...