कानपुर, मार्च 25 -- सरसौल। महाराजपुर के फुफुवार सुईथोक निवासी विनोद कुमार की 35 वर्षीय पत्नी ऊषा बुधवार शाम अपने देवर जितेंद्र के साथ नर्वल मोड़ के पास खड़ी थीं, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल ऊषा को सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पति विनोद ने बताया कल्यानपुर के बारासिरोही में ऊषा के भतीजे का मुंडन था, वो वहीं जा रही थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...