हापुड़, सितम्बर 5 -- नोएडा से नेपाल के लिए जा रहे परिवार की गाड़ी हाईवे किनारे बस के पीछे से टकरा गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी गंभीर दशा को देखकर मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार बिशन सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी ग्राम बेलजाडी गांव पालिका वार्ड नंबर एक थाना बैलजाड़ी जनपद कंचनपुर नेपाल अपने बेटे अपने बेटे रोहित उम्र 16 वर्ष बेटी विशाखा उम्र 13 वर्ष बेटा अनिल उम्र 10 वर्ष के साथ दिल्ली से नेपाल जा रहे थे। गाड़ी को चालक गौरव लांबा पुत्र मदन लाबा सेक्टर 41 अगापुर गांव थाना सेक्टर 39 नोएडा चला रहा था। जैसे ही गाड़ी सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव खुड़लिया के निकट पहुंची तो हाईवे किनारे खड़ी बस में उनकी गाड़ी की पीछे से टक्कर हो गई। टक्कर होने पर उक्त सभी लोग घायल हो गए। सू...