इटावा औरैया, मई 26 -- बकेवर। हाईवे किनारे स्थित बिजली घर परिसर में मंगलवार दोपहर आग लगने से हड़कंप मच गया। आग बिजली घर के पीछे पड़े झाड़-झंखाड़ और कूड़े-कचरे से होते हुए परिसर तक पहुंच गई। सूचना मिलते ही बिजली घर के कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए। हाईवे किनारे पड़े कूड़े में बीड़ी या सिगरेट से आग लग गई थी, जो तेज हवा के कारण बिजली घर परिसर तक पहुंच गई। आग की लपटें उठती देख कर्मचारी, लाइनमैन और एसएसओ मौके पर दौड़ पड़े। कर्मचारियों ने सबमर्सिबल पंप और अग्निशमन सिलेंडरों की मदद से काफी हद तक आग पर काबू पा लिया। सूचना पर एसडीओ संत कुमार वर्मा, जेई आशीष श्रीवास्तव और थानाध्यक्ष विपिन मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल की टीम भी बुलाई गई। आग की चपेट में आकर पास बने कंडम कमरों में रखा सामान भी जल गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से...