अलीगढ़, मार्च 30 -- हाईवे किनारे कूड़े का ढेर लगने से लोगों में आक्रोश केंद्र सरकार की योजना स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लगा रही विभाग की अनदेखी, दुर्गन्ध से क्षेत्र में पनप रहीं बीमारियांअकराबाद, संवाददाता। केंद्र सकार ने देशभर में स्वच्छ भारत मिशन योजना की शुरूआत वर्ष 2014 में की थी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत में सार्वभौमिक स्वच्छता में सुधार लाने और खुले में शौच को खत्म करने की दिशा में हो रहे प्रयासों में तेजी लाने के लिए अब तक के सबसे बड़े अभियानों में से एक मनाया गया है। इस अभियान के अन्तर्गत व्यक्तिगत, घरेलू शौचालयों, सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण और ठोस तथा तरल अपशिष्ट प्रबंधन आदि जैसे घटक शामिल हैं। परंतु केंद्र सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद विभागीय अनदेखी के चलते योजना को पलीता लगता नजर आ रहा है।इसी के अन्तर...