कौशाम्बी, जून 5 -- विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शुक्रवार को एनएचएआई के अधिकारियों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण करते हुए उनकी देखभाल एवं संरक्षण की शपथ ली। इस दौरान वहां मौजूद लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पौधरोपण जागरूकता कार्यक्रम का संचालन सीएसआर प्रबंधक फिरोज खान ने कहा कि पर्यावरण की शुद्धता मानव ही नहीं पृथ्वी के सभी जीव-जंतुओं के लिए जरूरी है। उन्होंने मौजूद सभी लोगों को हरित, स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण के निर्माण का संकल्प दिलाते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर पर अविनाश द्विवेदी, अतुल यादव, जीवन नेगी, पुष्पेंद्र सिंह, संदीप पांडेय, अजीत सिंह, फैयाज आलम, अतुल शुक्ला, कृष्ण मुरारी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत हुआ पौधरोपण यह ...