हाईवे किनारे कचरे में लगी आग, पुलिस और टैंकर की मदद से बुझी
इटावा औरैया, अप्रैल 1 -- आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर ग्राम सुनवर्सा के सामने बुधवार सुबह कचरा और सूखे पौधों में अचानक आग लग गई। आग लगने से आसपास के किसानों में हड़कंप मच गया, पास के खेतों में गेहूं की पकी फसल खड़ी थी। ग्राम सुनवर्सा निवासी हरीप्रकाश ने बताया सड़क किनारे पड़े कूड़े और पौधों में अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी। मौके से गुजर रही डायल 112 पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हाईवे के डिवाइडर में पानी डाल रहे टैंकर चालक को बुलाया और उसकी मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कुछ ही देर में दमकल की टीम भी मौके पर पहुंच गई और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझ जाने से आसपास के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बच गई, जिससे किसानों ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.