मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। भगवानपुर-चांदनी चौक के बीच एनएच किनारे राहुल नगर मोहल्ला के पास बने कूड़ा डंपिंग प्वाइंट में सोमवार की शाम करीब पांच बजे अचानक आग लग गई। आग की तेज लपटों के साथ धुएं का गुबार उठने लगा। इससे राहुल नगर रोड नंबर एक और दो के कई घरों में रहने वाले लोगों का जहरीले धुएं से दम घुटने लगा। इसकी सूचना लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की छोटी गाड़ी से 15-20 मिनट की मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। मोहल्ला के नवनीत कुमार, प्रभात कुमार, सुजीत कुमार, जीतेंद्र कुमार ने बताया कि वार्ड पार्षद के घर से करीब 100 मीटर पहले एनएचएआई की जमीन पर लंबे समय से कूडा डंपिंग की जा रही है। पांच-सात दिन पर कोई न कोई इसमें आग लगा देता है। इससे पूरे मोहल्ले में धुआं भर जाता है। सोमवार की शाम को भी किसी ने आग लगा दी।...