हमीरपुर, अप्रैल 21 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। मंगलवार को शाम करीब पांच बजे कानपुर-सागर हाईवे पर लीणा नाला के समीप एक महिला का संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी मच गई। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष, सीओ सदर फील्ड यूनिट टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण करके शव को कब्जे में ले लिया है। चर्चा है कि महिला का एक ट्रक चालक से विवाद हुआ था, उसी ने चलते ट्रक से धक्का दे दिया, जिससे इसकी मौत हुई है। 25 दिन पूर्व भी एक ऐसी ही महिला का शव मिला था, जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।नेशनल यह भी पढ़ें- अधकटी महिला की लाश की नहीं हो सकी है पहचान हाईवे-34 में लीणा नाला के समीप एक महिला का शव हाईवे किनारे पड़ा देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद थानाध्यक्ष योगेश तिवारी एवं सीओ सदर राजेश कमल मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.