कन्नौज, जून 19 -- कन्नौज, संवाददाता। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध ढाबों, अनियंत्रित पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि पिछले माह सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी आई है, लेकिन हादसों में मृतकों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है। उन्होंने संबंधित विभागों को दुर्घटनाओं के कारणों की पहचान कर प्रभावी रणनीति बनाने और सड़क सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- दुकान के बाहर छलकाएं ज...