सीतामढ़ी, जून 7 -- सक्षम वर्मा सीतामढ़ी। राष्ट्रीय राजमार्ग को सुरक्षित और अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस एवं एनएचएआई की संयुक्त टीम ने गुरुवार को डुमरा से लगमा, बरियारपुर, भैरोकोठी और रुन्नीसैदपुर के कोरलहिया तक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान हाईवे किनारे खड़े सैकड़ों ट्रकों, ट्रैक्टरों और अन्य वाहनों पर कार्रवाई करते हुए करीब 40 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।

अतिक्रमण हटाने का अभियान अभियान के दौरान सड़क किनारे बालू लदे ट्रकों की लंबी कतारों को हटाया गया। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अनधिकृत पार्किंग, अवैध ढाबे और अतिक्रमण सड़क दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बन रहे हैं। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ-साथ राहगीरों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती है।...