उरई, मार्च 7 -- कालपी। झांसी कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की गड्ढा मुक्त सड़क का निर्माण कार्य प्रथम चरण में चमारी से लेकर जोल्हूपुर मोड़ तक पूरा हो गया है अब कार्यदाई संस्था के द्वारा सड़क के ऊपर डबल परत का काम शुरू कर दिया गया है। गिट्टी एवं बालू लदे वाहनों के हाईवे के एक साइड से गुजरने की वजह से जगह-जगह सड़क खराब तथा गड्ढे हो गए थे। फलस्वरूप वाहनों के निकालने में कठिनाई होती थी। इसी को दृष्टिगत रखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण क्रियान्वयन इकाई झांसी के द्वारा ठेकेदार कंपनी से उरई से 12 तक सड़क निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यवाही संस्थान ने प्रथम चरण में चमारी से लेकर जोल्हूपुर मोड़ तक एक साइड का निर्माण कार्य किया है। संस्था के प्रबंधक इंग्लेश शर्मा ने बताया कि निर्मित हो चुकी सड़कों के ऊपर दूसरी परत डाली जा रही है। उन्होंने ...