बस्ती, अप्रैल 6 -- बस्ती, हिन्दुस्तान संवाद। फोरलेन पर हादसे के बाद लोगों को सुरक्षा देने के लिए बनाई गई हाईवे पेट्रोलिंग टीम रीलबाज हो गई है। हाईवे की सुरक्षा में तैनात गाड़ियां रियल सुरक्षा देने के बजाय रील बना रही है। हीमैन स्टाइल में चौकड़ी टोल पर पेट्रोलिंग टीम के बनाए रील सोशल मीडिया में वायरल हो रहे है। हालांकि 'हिंदुस्तान' अखबार वायरल रील की पुष्टि नहीं करता है। इस बाबत हाईवे के पेट्रोलिंग मैनेजर अश्वनी त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में आज आया है। कॉन्ट्रैक्टर के माध्यम से एक्शन लेने के लिए निर्देश दिया गया है। संबंधित दोनों कर्मचारियों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.