हाईवे कांवड़ मार्ग पर हुए हादसे में मुकदमा दर्ज
मेरठ, अगस्त 22 -- दिल्ली दून हाईवे कांवड़ मार्ग पर आठ अगस्त को हरिद्वार जाने के दौरान दिल्ली निवासी बाइक सवारों के साथ वलीदपुर के पास हुए सड़क हादसे में मृतकों के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। मृतक के भाई ने पुलिस से घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज और घटना स्थल की जान कर हादसे के कारणों को स्पष्ट करने की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाने पर दी तहरीर में दिल्ली के टैगोर गार्डन निवासी प्रशांत सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई 22 वर्षीय राज अपने दोस्तों देवा और साजन के साथ मोटरसाइकिल से हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहा था। आठ अगस्त की सुबह सड़क हादसे में राज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अस्पताल में उपचार के दौरान 23 वर्षीय देवा की भी मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल साजन का उपचार चल रहा है। पीड़ित ने पुलिस से दुर्घटना की परिस्थितिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.