हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर जाम खत्म करेगा फ्लेक्सी टोल टैक्स
नई दिल्ली, जुलाई 6 -- देश के नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस-वे को पूरी तरह जाम-मुक्त बनाने के लिए सरकार फ्लेक्सी टोल सिस्टम (डायनेमिक प्राइसिंग) लागू करने की तैयारी में है। सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय का दावा है कि इस व्यवस्था से व्यस्त मार्गों पर यातायात का दबाव 15 प्रतिशत तक कम किया जा सकेगा। इस नए फॉर्मूले के तहत पीक ऑवर्स (सुबह आठ से 11 और शाम पांच से आठ बजे) में टोल दरें 20 फीसदी बढ़ा दी जाएंगी। वहीं, नॉन-पीक ऑवर्स (दोपहर या देर रात) में सफर करने वालों को राहत देते हुए दरें 20 फीसदी कम कर दी जाएंगी।
मंत्रालय का अध्ययन मंत्रालय के सार्वजनिक उपक्रम आईएचएमसीएल के आंतरिक तकनीकी व्यवहार्यता अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है कि चुनिंदा एक्सप्रेस-वे पर डायनेमिक टोल लागू करने से ट्रैफिक को आसानी से डायवर्ट किया जा सकता है। मंत्रालय के एक वरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.