हाईवे-एक्सप्रेसवे के किनारे अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलेगा
फरीदाबाद, सितम्बर 8 -- पलवल, सरसमल। केएमपी एक्सप्रेसवे पर पिछले दिनों हुए भीषण सड़क हादसे के बाद जिला प्रशासन एक्शन मोड पर आ गया है। ऐसे हादसों को रोकने के लिए दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे, केएमपी और केजीपी एक्सप्रेसवे के किनारे नियमों को ताक पर रखकर बने होटल, ढाबे और अन्य निर्माण पर बुलडोजर चलेगा। इसके लिए मंगलवार को आदेश जारी कर उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने संयुक्त कार्यबल बनाकर तीन दिन में पूरी स्थिति की रिपोर्ट मांगी है। अतिक्रमण साफ करने के अलावा सीलिंग और लाइसेंस रद्द करने तक की कार्रवाई होगी। जिला प्रशासन अब हाईवे और एक्सप्रेसवे के किनारों की जमीनी हकीकत जानने के लिए संयुक्त निरीक्षण कराएगा। इसके लिए अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को एक टीम में शामिल किया गया है। टीम एनएच-44, केएमपी और केजीपी गलियारों का दौरा कर यह पता लगाएगी कि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.