बेगुसराय, मई 13 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। लाखो थाना क्षेत्र के एनएच -31 पर रमजानपुर के समीप बुधवार को हाईवा से कुचलकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा जख्मी हो गया। मृतक 40 वर्षीय गुड्डू कुमार था। वह लाखो थाना क्षेत्र के इनियार गांव निवासी ब्रिज किशोर सिंह का पुत्र था। वह देवना औद्योगिक क्षेत्र में किसी कंपनी में ठेका मजदूर था। घटना के बाद चालक हाईवा लेकर भागने में सफल रहा। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने एनएच -31 जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ऒर वाहनों की लंबी कतार लग गई। भीषण गर्मी में जाम में फंसे राहगीर से लेकर वाहन चालक बिलबिलाते रहे। परिजन मुआवजा की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। यह भी पढ़ें- हाईवा से कुचलकर मजदूर की मौत, विरोध में एनएच -31 जामघटना की जानकारी मृतक का ...