बेगुसराय, अप्रैल 2 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र में लोहियानगर गुमटी के समीप एनएच-31 पर रोड पार करने के दौरान निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास बुधवार रात नौ बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित हाईवा ट्रक से कुचलकर 61 वर्षीय अशोक सहनी की मौत हो गई। वह लोहियानगर थाना क्षेत्र के लोहियानगर मोहल्ला निवासी स्व.गणेश सहनी के पुत्र थे। पेशे से वह ठेलाचालक थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इधर, घटना को अंजाम देकर चालक हाईवा ट्रक लेकर पश्चिम दिशा की ओर भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने एनएच-31 को जामकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने एनएच पर वाहन लगाकर आवागमन बाधित कर दिया। इससे पूरब दिशा में एनएच पर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। घटना की सूचना पर नगर थाने की पुलिस पहुंची। उसके बाद गुस्साये लोगों को शांत कर...