भागलपुर, फरवरी 22 -- शाहकुंड-असरगंज सड़क पर मानिकपुर चौक के पास हाईवा से कुचलकर जुगाड़ गाड़ी चालक की मौत हो गई है। उसपर सवार दूसरा व्यक्ति जख्मी हो गया है। मृतक कोदंडा मनोकामना स्थान निवासी सुबोध चौधरी (58) था और उसपर सवार मिस्त्री विक्की हरिजन (25) चिरैया लौगांय गांव का निवासी है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर हाईवा को जब्त कर ली है। इसका चालक फरार बताया जा रहा है। जख्मी का इलाज शाहकुंड अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना शनिवार की दोपहर बाद उस समय हुई, जब थाना क्षेत्र के घोरपीठिया गांव से बांस और ढलाई सेंट्रिंग का सामान जुगाड़ गाड़ी पर लोड कर सुबोध और विक्की चिरैया लौगांय जा रहे थे। तभी मानिकपुर चौक से आगे बढ़ने पर पीछे से आ रहे हाईवा ने जुगाड़ गाड़ी में धक्का मार दिया। इससे जुगाड़ गाड़ी चालक सुबोध चौधरी सड़क पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.