पाकुड़, अप्रैल 14 -- लिट्टीपाड़ा। थाना क्षेत्र के दुमका-साहिबगंज मुख्य सड़क पर शहरपुर के समीप बालू लदे एक ट्रैक्टर और हाईवा के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। हालांकि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार बालू लदा एक ट्रैक्टर लिट्टीपाड़ा की ओर आ रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक हाईवा के साथ उसकी आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत यह रही कि इस भीषण टक्कर के बावजूद दोनों वाहनों के चालक पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं। ट्रैक्टर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसे देखकर हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.