बांका, मार्च 12 -- बाराहाट (बांका), निज प्रतिनिधि। बुधवार को भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर नेमुआ पेट्रोल पंप के समीप हाईवा और टोटो की टक्कर में टोटो पर सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टोटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया, जबकि टोटो चालक भी गाड़ी लेकर निकल गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बाराहाट थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराई। पुलिस की मदद से तीन घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट लाया गया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल निशा देवी (20 वर्ष), पति सुमन लैया, ग्राम पथरा को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बांका रेफर कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.