चतरा, जून 12 -- टंडवा निज प्रतिनिधि। आम्रपाली कोल परियोजना क्षेत्र के प्रभावित एवं विस्थापित हाईवा मालिकों की एक समीक्षा बैठक शुक्रवार को सेरनदाग फुटबॉल मैदान में हुई। बैठक की अध्यक्षता हेमराज कुमार एवं संचालन मुकेश साव ने किया।

बैठक के मुद्दे बैठक में हाईवा परिचालन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित हाईवा मालिकों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि टंडवा क्षेत्र में संचालित सभी माइंस में टिपर-ट्रेलर का परिचालन पूर्ण रूप से बंद किया जाए। बैठक में बताया गया कि प्रभावित एवं विस्थापित क्षेत्र के लोगों के पास लगभग 1200 सोलह चक्का हाईवा वाहन उपलब्ध हैं, जो कोयला ढुलाई के लिए पर्याप्त हैं।

स्थानीय लोगों की प्राथमिकता ऐसे में स्थानीय विस्थापित एवं प्रभावित लोगों को प्राथमिकता देते हुए कोयला परिवहन कार्य इन्हीं वाहनों से करा...