भागलपुर, अप्रैल 11 -- नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर शुक्रवार की शाम करीब चार बजे तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार 16 वर्षीय छात्र हिमांशु कुमार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक हिमांशु कुमार नगरपारा गांव के बरबीघा टोला निवासी योगेंद्र उर्फ जोगी पासवान का पुत्र था। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार की शाम करीब चार बजे हिमांशु गांव के ही सूरज कुमार के साथ मधुरापुर बाजार से सब्जी की बोरी लेकर बाइक से घर लौट रहा था। घर से महज दो किलोमीटर दूर नारायणपुर सत्संग भवन के समीप खगड़िया की ओर से आ रहे अनियंत्रित हाईवा ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हाईवा का चक्का हिमांशु के सिर पर से गुजर गया, जिससे उसका शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। उसका साथी सूरज कुमार बाल-बाल बच गया।परिजन और स्थानीय लोग हिमांशु को सामु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.