भागलपुर, फरवरी 27 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्रमशिला सेतु स्थित टीओपी के समीप गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस वक्त हुई जब एक तेज रफ्तार हाईवा ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार बुजुर्ग सीधे हाईवा के पहिये के नीचे आ गए। जिससे दबकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इलाज कराकर लौट रहे थे घर मृतक की पहचान झंडापुर थाना क्षेत्र के ओलिया गांव निवासी 55 वर्षीय विनोद सिंह के रूप में हुई है। विनोद सिंह अपने पुत्र सुशील कुमार के साथ भागलपुर आए थे। सुशील ने बताया कि उसके पिता की तबीयत कुछ दिनों से खराब थी, जिन्हें वह डॉक्टर से दिखाने के बाद वापस अपने गांव ओलिया लौट रहे थे। जैसे ही वे विक्रमशिला सेतु पर टीओपी से कुछ दू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.