चंदौली, जून 14 -- नियामताबाद-सकलडीहा, हिटी। अलीनगर थाना क्षेत्र बसन्तु की मड़ई के समीप रविवार की सुबह नेशनल हाईवे अंडरपास पर हाईवा ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार सकलडीहा ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्य धर्मेंद्र तिवारी की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया。

धर्मेंद्र तिवारी की जानकारी सदर कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य 34 वर्षीय धर्मेंद्र तिवारी पुत्र रंगनाथ तिवारी वाराणसी निजी क्लिनिक में कार्य करता था। रविवार की सुबह बाइक से वह अपने मित्र बलिया जिले के सिकंदरपुर निवासी 28 वर्षीय अमित के साथ वाराणसी सुंदरपुर जा रहा था। वह...