हाईवा के धक्के से महिला गंभीर, भागलपुर रेफर
भागलपुर, अप्रैल 17 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर हाईवा के धक्के से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान देवरी महेशपुर गांव निवासी कृष्ण चंद दास की पत्नी चंदा देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह बहियार से घास लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार हाईवा ने उसे धक्का मार दिया, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।परिजनों ने उन्हें अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं एक अन्य सड़क दुर्घटना में पीरपैंती थाना क्षेत्र के अठनिया गांव निवासी महेंद्र यादव घायल हो गए, जिनका उपचार अनुमंडल अस्पताल में कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.