बांका, जून 11 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया बाजार के सुईया रोड स्थित एसपी यादव कॉलेज के समीप बुधवार को हाईवा के धक्के से एक बाईक चालक युवक गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया। जख्मी जमुई जिले के नयागांव थरघटिया निवासी लालजीत यादव का पुत्र संतोष कुमार यादव बताया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त युवक बाईक द्वारा अपने घर से कटोरिया बाजार होते हुए सुईया थाना क्षेत्र के सिजुआ स्थित पंचायत सरकार भवन जा रहा था। यह भी पढ़ें- तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल, सभी को हायर सेंटर रेफरघटनाक्रम इसी दौरान कॉलेज के पास पीछे से आ रही एक हाईवा ने बाईक में धक्का मार दिया। जिससे युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से ज़ख्मी को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर देवेंद्र कुमार द्वारा प्राथम...