पलामू, मार्च 29 -- हाईवा के धक्के से टोटो चालक घायल हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज में एनएच-139‌ पर बेलौदर मोड़ के समीप रविवार की शाम में हाईवा वाहन के धक्के से टोटो चालक राकेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया है। राकेश सिंह हरिहरगंज थाना क्षेत्र के बेलौदर मोहल्ला का रहने वाला है। घटना के बाद आसपास में मौजूद लोगों के सहयोग से राकेश को सीएचसी ले जाया गया जहां प्रथामिक उपचार के बाद नजदीक के हायर सेंटर, औरंगाबाद के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थाना के एसआई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि हाइवा को जब्त कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...