भभुआ, मई 4 -- (पेज तीन) रामपुर। करमचट थाना क्षेत्र के सबार गांव के मोड़ के पास सोमवार की दोपहर हाइवा के धक्का से सबार के वार्ड 12 के वार्ड सदस्य सरोज पासी घायल हो गए। उनका निजी क्लिनिक में इलाज कराया गया है। वह अपने घर से करमचट थाना की ओर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान वह दुर्घटना के शिकार हो गए। उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि पीएनसी कंपनी के मिट्टी लदे हाइवा से वार्ड सदस्य दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं। उन्हें हल्की चोट लगी है। वह खतरे से बाहर हैं। उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हुई है। पीएनसी कंपनी द्वारा मरम्मत कराने की बात कही गई है। अभी कोई आवेदन नहीं मिला है। यह भी पढ़ें- पति से पत्नी को फोन पर विवाद के बाद खाई जहरबाइक चोरी को ले पुलिस ने फुटेज खंगाला भभुआ। सदर अस्पताल से बाइक चोरी मामले में थाना में आवेदन देन...