समस्तीपुर, मार्च 16 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत रतवारा गांव स्थित खानका चौक के समीप हाईवा की ठोकर से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया। इससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी। इसके कारण नाराज उपभोक्ताओं ने रविवार की सुबह सड़क जाम कर विरोध जताया। स्थानीय लोगों ने रतवारा खानका चौक से खरसं ड पंचवटी चौक जाने वाली सड़क तथा रामभद्रपुर स्टेशन जाने वाली मुख्य सड़क को जाम कर यातायात बाधित कर दिया। करीब ढाई घंटे तक सड़क जाम रहने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान हाईवा से विद्युत पोल को तोड़ दिया गया जिससे रतवारा और रामभद्रपुर सहित कई गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। लोगों का कहना था कि पूर्व में भी कई बार इस तरह की घटना हो चुकी है इसके कारण आपूर्ति बाधित रहने से आम लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.