सीतामढ़ी, अप्रैल 5 -- सीतामढ़ी। नगर थाना क्षेत्र के हुसैना गांव में शनिवार को एक तेज रफ्तार हाईवा ने बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा पुपरी-सीतामढ़ी पथ पर उस समय हुआ, जब पुपरी की ओर से आ रही हाईवा अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिजली का खंभा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। खंभे से जुड़े बिजली के तार टूटकर सड़क पर गिर गए, जिससे कुछ समय के लिए इलाके में दहशत और अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। वहीं, बिजली आपूर्ति बाधित होने से आसपास के क्षेत्रों में अंधेरा छा गया। सूचना मिलने पर संबंधित विद्युत विभाग को अवगत करा दिया गया है।ताकि जल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.