भागलपुर, मार्च 13 -- खेरैहिया बाईपास पर हाईवा की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए भागलपुर भेज दिया गया। घायल युवक की पहचान जमुई निवासी मंटू कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह अपनी बहन के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। इसी दौरान फोरलेन बाईपास पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...