हाईवा की चपेट में आने से सिमरिया के बाइक सवार की हजारीबाग में मौत
चतरा, जुलाई 4 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया-हजारीबाग एनएच-522 पर बेंदी गांव के समीप शुक्रवार को एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। इस भीषण हादसे में 70 वर्षीय सुकन यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र सहदेव यादव गंभीर रूप से घायल है। घायल का इलाज हजारीबाग सदर अस्पताल में चल रहा है, जहाँ उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। मृतक सिमरिया थाना क्षेत्र के डाड़ी पंचायत के तुम्बापतरा गांव के रहने वाले थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुकन यादव अपने पुत्र सहदेव के साथ बाइक से हजारीबाग के सिलवार स्थित अपने ससुराल जा रहे थे। जैसे ही वे हजारीबाग के बेंदी गांव के समीप पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों सड़क पर दूर जा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.