हाईवा की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत, घंटों जाम रहा एनएच
औरंगाबाद, जून 12 -- औरंगाबाद जिले के अंबा थाना क्षेत्र के देव पथ में जीवा बिगहा और खैरा मोड़ के बीच गुरुवार की देर रात गिट्टी लदे एक हाईवा की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान खैरा निवासी स्वर्गीय अरुण सिंह के 35 वर्षीय पुत्र मोनू कुमार सिंह के रूप में हुई है। हादसे के बाद हाईवा भी अनियंत्रित होकर पलट गया। यह भी पढ़ें- मुआवजे की मांग पर अड़े थे जाम समर्थकग्रामीणों का आक्रोश घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आगजनी की तथा मुआवजे की मांग को लेकर करीब चार से पांच घंटे तक प्रदर्शन किया। इससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। बताया जाता है कि मोनू कुमार सिंह औरंगाबाद में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत थे और साइकिल से ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.