हाईवा की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, 18 घंटे जाम रहा बालूमाथ पांकी मार्ग
लातेहार, जून 9 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के झाबर पंचायत स्थित बीरहोर टोला में सोमवार की देर रात सड़क हादसे में 65 वर्षीय इंद्रदेव बीरहोर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार इंद्रदेव बिरहोर घरेलू उपयोग के लिए बर्तन में पानी लेकर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित हाईवा वाहन की चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार की रात से ही बीरहोर टोला के समीप बालूमाथ-पांकी मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीण मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने व दोषी वाहन चालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। यह भी पढ़ें- एनएच-31 पर शव रख ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, तीन घंटे आवागमन रहा बाधित सड़क जाम के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लगभग 18 घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। घटना की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.