भागलपुर, मार्च 13 -- कहलगांव थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर कुशापुर-चकभुष्का सर्विस रोड के पास गुरुवार की शाम सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका की पहचान भोलसर पूरब टोला गांव निवासी शिक्षक प्रकाश दास की पत्नी मुन्नी देवी (40) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मुन्नी देवी अपने पुत्र आनंद कुमार (20) के साथ सदानंदपुर वैसा पंचायत से भोज खाकर बाइक से घर लौट रही थीं। इसी दौरान चकभुष्का गांव के समीप सर्विस रोड पर सामने से आ रही अनियंत्रित हाईवा ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर पीछे बैठी मुन्नी देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और ट्रक को पकड़ लिया, हालांकि चालक मौके का फायदा...