हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, मुआवजा को लेकर ग्रामीणों ने किया घंटों सड़क जाम
हजारीबाग, मई 20 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि । कटकमसांडी थाना क्षेत्र के करीवाआसन के पास मंगलवार की रात 10:30 बजे चतरा जिला के मयूरहंड थाना क्षेत्र के सोनपुर कला गांव निवासी संतोष भुइयां पिता रामेश्वर भुइंया (30वर्ष) की मौत हाईवा की चपेट में आने से हो गई । घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर हजारीबाग चतरा मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर दिया ।
मुआवजे की घोषणा सुबह 10 बजे कटकमसांडी अंचलाधिकारी अनिल कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश की उपस्थिति में कंपनी ने मुआवजा देने की घोषणा की तभी सड़क जाम हटाया गया। बताया जाता है कि मृतक संतोष भुइयां अपने ससुराल चतरा जिला के द्वारी गांव से मंगलवार को अपना पैतृक गांव मयूरहंड मोटरसाइकिल से लौट रहा था। इसी बीच कटकमसांडी थाना क्षेत्र के करीवाआसन के पास हाईवा ने उसे चपेट में ले लिया जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.